Showing posts with label #10 points. Show all posts
Showing posts with label #10 points. Show all posts

Saturday 10 October 2020

10 points, LifesLibraries, Jeevan

1-गलती सबको खलती है अतः इसे शीघ्र नाशे।
2-राग की आग,चित्त को जलाती है।
3-मिथ्याकल्पना में जीना अर्थात स्वयं को धोका देना।
4-मिथ्यानुमान,इंसान को जीने नहीं देता है।
5-जरूरी कार्य मजबूरी लगें तो समझना,दुर्दिन आने वाले हैं।
6-कोई आपसे दुखी रहे,ये आपके लिए शर्म की बात है।
7-पाप में सुखबुद्धि,पाप में ग्लानि भी खत्म कर देती है।
8-मोह से हारना नहीं है,हमें हर कीमत पर उसे मारना ही है।
9-भावुकतापूर्ण कार्य,जीवन भर पछताने का मौका देते हैं।
10-पछताने के पहले सोच लें तो सोचने के बाद पछताना नहीं पड़ता है।

Friday 9 October 2020

Friday, Friday Lifeslibraries, 10 points

1-परिग्रह भार न लगे तो समझना,ये जीव कभी निर्भार नहीं होने वाला है।
2-जीवनी उनकी लिखी जाती है जो सबको अध्यात्म की संजीवनी बाटते हैं।
3-गलत काम,आपको खास आदमी से आम आदमी बना देता है।
4-जिन्हें नहीं अटकना हो,उन्हें कहीं भी भटकना नहीं चाहिए।
5-जो लोग किसी की नहीं मानते,उनकी भी कोई नहीं मानता है।
6-भोग रोग बने,इसके पहले ही छोड़ देने चाहिए।
7-मायाचार अर्थात स्वयं से अत्याचार।
8-लोगों की नजरों में अच्छे मत बनिये बल्कि अपनी नजरें अच्छी कीजिये।
9-जीवन मे नजर झुकाकर नहीं,उठाकर जीने वाले कार्य करो।
10-मोह उनको मारेगा,जो इच्छा से हारेगा।

Jai Mata Di.  Jai Shree Krushna.  Short but good one : The life that you are living now, Is also a dream of millions...! love Wat u have...n...